फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तीन घंटे ठप रहेगी कई क्षेत्रों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 132 केवी उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते 18 सितंबर को तीन घंटे जिला अस्पताल समेत अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, महरुआ, बेवाना, अशरफपुर बरवां व न्यू टाउन उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को मुश्किल न हो, इसके लिए विभाग ने एक दिन पहले ही यह जानकारी साझा कर दी है।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने का असर करीब दो लाख आबादी पर पड़ेगा। अधिशाषी अभियंता जगनायक सिंह ने बताया कि मुख्य उपकेंद्र में कुछ अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके लिए 18 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
मुख्य उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होने के चलते इस दिन सुबह आठ से 11 बजे तक जिला अस्पताल के अलावा अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, महरुआ, बेवाना, अशरफपुर बरवां व न्यू टाउन आदि उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रहेगी। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद सुचारु आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें