फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज लू का रहेगा प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
अकबरपुर शहर में टांडा मार्ग पर धूप के बीच निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवा के थपेड़ों ने राहगीरों और दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय शहजादपुर, अयोध्या मार्ग समेत अन्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। रोडवेज बस स्टैंड के आसपास लोग गर्मी से बचने के लिए दुकानों के टिनशेड के नीचे छांव तलाशते नजर आए।
टांडा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के निकट और तहसील तिराहा पर संचालित लस्सी की दुकानों पर गर्मी से राहत पाने के लिए खासा भीड़ लगी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक सीताराम मिश्र के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में भी लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास जरूर बना हुआ है लेकिन इसका असर 45 डिग्री के आसपास महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की भरमार

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को कुल 917 नए मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज लिया। इनमें पेट से जुड़ी शिकायतों और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी कई मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें महरुआ के सुमित्रा और राघवेंद्र प्रसाद, टांडा की विद्यावती, अमौली के सत्येंद्र सहित करीब 10 मरीज शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त और डायरिया की शिकायत के बाद उपचार दिया गया।
विज्ञापन

-
लू से बचाव के लिए क्या करें
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
भरपूर मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें।
घर से बाहर निकलते समय सिर को गमछे, टोपी या छाते से ढकें।
हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।
धूप में काम करने वालों को बीच-बीच में छांव में आराम करना चाहिए।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष देखभाल में रखें।
चक्कर, कमजोरी, उल्टी या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें