फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बंदियों को आज बहनें बांध सकेंगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जिला कारागार में बंदियों से उनके स्वजनों की खुली मिलाई होगी। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। इसका सुविधा का लाभ कारागार में निरुद्ध 589 पुरुष और 28 महिला बंदियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक शिवमूरत सिंह ने बताया कि कारागार में निरुद्ध किसी भाई की कलाई पर उसकी बहन की राखी बंधने से न छूटे, इसके लिए जेल कारागार प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इस के तहत रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों से न केवल मुलाकात कर सकेंगी, बल्कि उन्हें मिठाई खिलाकर राखी बांधेंगी।
एक ही मिलाई पर्ची पर बहनें, मां, सहित बड़े तीन व छोटे बच्चे भाइयों से मिलाई कर सकेंगे। अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार पर जेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। त्योहार पर अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों और पुरुष पुलिस कर्मियों की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें