फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली बिल राहत योजना में लाभ का आज अंतिम दिन

Fri, 27 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली बिलों में राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना अपने अंतिम चरण में पहुंचकर भी अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी है। योजना के तहत निर्धारित डेढ़ अरब रुपये से अधिक के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 82.14 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं, जो योजना के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

यह योजना शनिवार को समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं को छूट का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। जिले में चार लाख 35 हजार से अधिक उपभोक्ता है। इस शुक्रवार तक 63992 उपभोक्ता ही इस योजना का लाभ लेकर बिजली का बिल जमा करा सके हैं। विभाग ने योजना का प्रचार प्रसार कराया, लेकिन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से योजना परवान नहीं चढ़ सकी। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार योजना का अंतिम दिन है। उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली घर पर जाकर बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ लें। इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें