फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों को लगाया तिलक, पहनाई माला, स्वागत के साथ नए सत्र का आगाज

Tue, 01 Apr 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
चककोड़ार ​स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश देते ​​शिक्षक।
विज्ञापन
अंबेडकरगनर। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 का आगाज बड़े ही धूमधाम से किया गया। स्कूलों को गुब्बारों व फूल से सजाया गया। बच्चों को पहले दिन विद्यालय पहुंचने पर तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा छूटा स्लोगन जागरूकता निकाली गई। पहले दिन विद्यालयों में पिछले सत्र के परिणाम पत्र के साथ नई किताबें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के तहत स्कूल चलो अभियान का पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक तथा दूसरा चरण ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी के बच्चे शिक्षित हों। वे बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे तो निश्चित रूप से गांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समुदायों को संगठित करना, जागरूकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए शैक्षिक वातावरण सृजन किए जाने शिक्षकों व अभिभावकों से अपील की। इस मौके पर पांच निपुण बच्चों व उनके अभिभावकों को माला, मेडल, प्रमाणपत्र, बैग, स्टेशनरी, चॉकलेट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बसखारी से सात और अकबरपुर के पांच ग्राम प्रधानों को कायाकल्प योजना में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर से सर्व शिक्षा अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बच्चे अपने हाथों में शिक्षा जागरूकता से संबंधित तख्तियां एवं बैनर लेकर निकले। जिले के 1591 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का स्वागत कार्यक्रम हुआ। साथ ही गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई।

यहां भी हुए कार्यक्रम
कटेहरी के प्राथमिक विद्यालय चक कोडार में स्कूल चलो अभियान रैली को ग्राम प्रधान मो. रईश कुरैशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कक्षा एक में प्रवेश लेने वाली अदिति व उनके पिता को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राम औतार गौतम, रविशंकर, प्रमोद कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे। बसखारी के प्राथमिक विद्यालय कोतूपुर में प्रधानाचार्य विद्यावती ने बच्चों का तिलक लगाकर विद्यालय में स्वागत किया। वहीं कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जमऊपुर में पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत करने के बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया। गायत्री संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा में सुंदरकांड का पाठ व हवन कर प्रसाद का वितरण किया गया।

नहीं पहुंचीं कक्षा एक से तीन की किताबें
छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी स्कूल चलो अभियान का मंगलवार को आगाज अधूरी तैयारियों के साथ हुआ। कक्षा चार से लेकर आठ तक की 8,71134 किताबें तो पहुंच गईं, लेकिन कक्षा एक से तीन तक की किताबें अभी तक नहीं पहुंचीं। विभाग का कहना है कि जल्द ही आने की संभावना है।

चककोड़ार स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश देते शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें