फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को हुई मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्र की तरफ से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह बैरियर लगाकर आवागमन को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया था। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी प्रत्येक पैदल आने-जाने वाले लोगों पर पैनी निगाह रखे हुए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

मतदान को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को ही सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली थीं। शनिवार को सुबह से ही अकबरपुर विकास खंड मुख्यालय के साथ ही टांडा, जहांगीरगंज, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज व जलालपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए। ब्लॉक मुख्यालय के आसपास से होकर गुजरने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया। बैरियर पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। सिर्फ पैदल चलने वालों को ही सघन जांच के बाद बैरियर पार करने दिया जा रहा था।
मतदान को सकुशल निपटाने के लिए एक प्लाटून व एक कंपनी पीएसी की जहां तैनाती की गई थी, तो वहीं प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर तीन-तीन एसओ को तैनात किया गया था। इसके अलावा 100 दरोगा, 100 महिला कांस्टेबल व 300 कांस्टेबल को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी सीओ भी लगातार संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर सुरक्षा की बागडोर संभाले हुए थे। उधर, मतदान व मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी संजय राय लगातार सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों से फीडबैक लेते रहे। तीन बजे जब मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें