फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को भी अकबरपुर नगर में बुलडोजर गरजा। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से पटेलनगर तिराहे होते हुए अकबरपुर कोतवाली तथा निबियहवा पोखरा क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर नाली के ऊपर से स्थायी अतिक्रमण ढहाए गए। इसके अलावा दुकानों के सामने डाले शेड को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शनिवार को भी बुलडोजर चला। तहसीलदार जेपी यादव, ईओ अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह व नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह के नेतृत्व में टीम दो बुलडोजर लेकर अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट पहुंच गई। अधिकारियों के अतिक्रमण हटाने के संकेत के बाद बुलडोजर गरजने लगा।
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के दोनों पटरियों से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए बुलडोजर बेरोकटोक पटेलनगर तिराहे से होता हुआ अकबरपुर कोतवाली तक पहुंचा। न सिर्फ नाली पर बने स्थायी अतिक्रमण को इस दौरान हटाया गया, बल्कि दुकानों के आगे लगे शेड को भी हटा दिया। चाय की भट्ठियों को तोड़ दिया गया, जबकि उस पर लगे शेड को हटाने के लिए संबंधित दुकानदार को रविवार तक की मोहलत दी गई।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली तक अतिक्रमण हटाने के बाद टीम निबियहवा पोखरा पहुंच गई। ईओ ने बताया कि शिकायत मिली थी कि निबियहवा पोखरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। ऐसे में टीम ने संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण ढहाना प्रारंभ कर दिया। बताया कि रविवार को भी इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें