फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवाओं ने पीसीएस में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी पीसीएस-2020 के परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावियों ने भी अपना परचम लहराया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही युवाओं ने विभिन्न पदों पर चयनित होने की सफलता पाई है। युवाओं की इस सफलता पर परिवारीजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र के तरसावां निवासी रचना पांडेय पुत्री इसरदेव पांडेय ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर बाल विकास परियोजना अधिकारी बनने की सफलता हासिल की है। किसान परिवार से जुड़ी रचना ने यह परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण की है। रचना ने हाईस्कूल की शिक्षा कन्या इंटर कॉलेज भीटी, इंटरमीडिएट की शिक्षा डॉ. अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय अकबरपुर व स्नातक की शिक्षा रामलखन महाविद्यालय भीटी से ली है। उन्होंने फैजाबाद में रहकर तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। रचना के बाबा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएफएस अधिकारी बनना है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के घुघुरपट्टी गांव निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सक कृष्णचंद्र पांडेय के बड़े पुत्र उमेेश चंद्र पांडेय ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर चयनित होने की सफलता प्राप्त की है। उमेश वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय भीलमपुर शिक्षा क्षेत्र महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनके छोटे भाई डॉ. अविनाशचंद्र पांडेय नोएडा में प्रोफेसर हैं, जबकि माता विमला देवी गृहणी हैं। उमेश की सफलता पर शिक्षक नेता उदयराज मिश्र, रामचरण सिंह, भाजपा नेता विवेक सिंह, रामशरीफ सिंह, सपा नेत्री सुनीता सोनकर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा गांव निवासी मोहनपुर निवासी अलका शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर वरिष्ठ डायट प्रवक्ता पद पर चयनित हुई हैं। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा जनता इंटर कॉलेज बेलापरसा से उत्तीर्ण की। बीएड व एमएड आदर्श कन्या पीजी कॉलेज टांडा से किया। वर्तमान में वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोजपुर पचपेड़वा बलरामपुर में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। अलका ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें