फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग करके बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे युवकों को तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे तीसरे युवक की जिला अस्पताल में हालत गंभीर है। घटना की जानकारी होते ही इब्राहिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और तीनों को अस्पताल भिजवाया। यहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक का उपचार किया जा रहा है। बाद में दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी रामबचन (25) पुत्र आशाराम, पिंटू (30) पुत्र अरविंद निवासी मखदूमनगर अलीगंज व बृजेेश (18) पुत्र गंगाराम निवासी फरीदपुर कला, इब्राहिमपुर एक बाइक से बृजेश के घर जा रहे थे। बताया जाता है कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। मंगलवार सुबह तीनों बाइक से इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बिहरा चौराहे पर पहुंचे थे, इसी बीच पीछे से आए एक पिकअप वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। बृजेश व पिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रामबचन बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी, और एंबुलेंस को दी। जानकारी मिलते ही एसओ इब्राहिमपुर संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ने बृजेश व पिंटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामबचन का गंभीर दशा में उपचार चल रहा है। एसओ ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवारीजनों ने अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही अज्ञात चालक के विरुद्घ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें