फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर टकराए तीन वाहन, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। एनएच-133 पर कनकपुर गांव के निकट रविवार दोपहर तीन वाहन आपस में टकरा गए। इससे छह से अधिक लोगों को चोटें आईं। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर आजमगढ़ की तरफ से एक कार टांडा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब वह कनकपुर गांव के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही अन्य कार आगे वाली कार से जा टकराई। इससे दोनों वाहनों में सवार छह से अधिक घायल हो गए।
चार लोगों को तो मामूली चोटें आईं लेकिन आजमगढ़ जनपद निवासी बब्लू निषाद व शशिकला को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें