फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 12 मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में गिरफ्तार अंतरजपदीय मोबाइल चोर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने बुधवार को अंतरजनपदीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस सुबह करीब आठ बजे शिवबाबा धाम के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन संदिग्ध अन्नावा से कांशीराम कॉलोनी के रास्ते शिवबाबा धाम की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कांशीराम कॉलोनी के सामने शिवबाबा धाम मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार तीन युवकों को रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 12 मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र के साल्हीपुर निवासी नितेश अग्रहरि, लाला का पुरवा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ देवदत्त और सालारपुर निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बरामद मोबाइल फोन अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के भीटी, महरुआ, अकबरपुर व अहिरौली क्षेत्रों से चोरी करने की बात स्वीकार की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें