फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया का बढ़ा प्रकोप, तीन मरीज भर्ती

Tue, 15 Sep 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डायरिया का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मंगलवार को तीन मरीज डायरिया से पीड़ित मिले। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत चाचिकपुर गांव निवासी राजकुमार (25) पुत्र रामसुभावन मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज किया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरापुर गांव निवासी दीपचंद (28) पुत्र गंगाराम को मंगलवार भोर में उल्टी दस्त होने लगा।

परिवारीजनों ने उसका पहले घरेलू इलाज किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पंजूपुर गांव निवासी रमेश (65) पुत्र झिनकू सोमवार देर रात डायरिया के शिकार हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें