फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन विद्यालयों को नोटिस, होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे तीन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है। इन सभी विद्यालयों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को हुए निरीक्षण में फतेहपुर मोहिबपुर के सरदार भगत सिंह पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से आठ की मान्यता के बावजूद इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। वहीं, नगपुर सड़क स्थित मोहसिन पब्लिक स्कूल में आठवीं तक की मान्यता होने पर भी नौवीं और दसवीं की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर में भी आठवीं तक की मान्यता के बावजूद इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलाई जा रही थीं। बीएसए मीनाक्षी सिंह ने बताया कि दोबारा तीन विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें