फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक की मौत के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Tue, 19 May 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में आरोपी रवि वर्मा को न्यायालय से जमानत मिल गई है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुपांशु आर्य की काेर्ट ने आरोपी को 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया है। इब्राहिपुर के मीरानपुर बभनपुरा निवासी जुनेद अहमद ने 12 अगस्त 2023 को प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनके भाई जुबेर अहमद (44) 11 अगस्त 2023 की शाम करीब 7 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जुबेर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिकायत के आधार पर इब्राहिमपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। आरोपी रवि वर्मा की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने पत्रावली का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें