फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन दबोचे

Sat, 24 Oct 2015 11:29 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली एसओ राजेश यादव को शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक मैजिक वाहन में  प्रतिबंधित मांस लादकर अकबरपुर गौहनिया मार्ग होते हुए अकबरपुर की तरफ से गोसाईगंज ले जाया जा रहा है। वाहन में कुछ लोग भी सवार हैं। दो लोग एक बाइक से वाहन के पीछे भी चल रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ अशरफपुर बरवां चौराहे के आगे स्थित मौरापारा गांव के पास पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम मुस्तैद हो गई। थोड़ी ही दूर में सूचना के मुताबिक एक मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। नजदीक आने पर पुलिस ने सड़क पर बल्ली डाल दी और वाहन को घेर लिया।

पुलिस टीम को देख चालक  व वाहन में सवार दो अन्य लोग उतर कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान बाइक से पीछे आ रहे लोग भाग निकले निकले। मैजिक वाहन की तलाशी ली गई तो बोरे में मांस भरा मिला।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में मोहम्मद अतहर पुत्र मोहम्मद इजहार निवासी रसूलपुर पकरेला थाना गोसाईगंज व यहीं का जमीर अहमद पुत्र मोहम्मद हाजिम तथा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सइबाड़ी निवासी इनामुल्लाह पुत्र शरीफ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को मैजिक वाहन में लदे मांस समेत अहिरौली थाने लगाया गया।

पूछताछ करने के साथ ही जिला मुख्यालय से मांस परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम भी बुलाई गई। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसका भी पता लगाया जाएगा कि यह मांस वह कहां से ला रहे थे। मामले में केस दर्ज कर लिया है।

उधर इस मार्ग से बढ़ती तस्करी की घटनाओं को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने अशरफपुर बरवां सहित अन्य चौराहों पर पुलिस पहरा सख्त करने की मांग की है। कहा कि बीते कुछ दिनों से इस मार्ग से न सिर्फ  मांस व प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं, बल्कि अन्य आपराधिक घटनाओं में इजाफा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें