फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्रामीण हुए सर्पदंश का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकररनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में तीन लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। प्रतिदिन सर्पदंश के शिकार लोगों का जिला अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में तीन लोग सर्पदंश का शिकार होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार वरुण दुबे (35) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रामपुर बनेथू थाना अकबरपुर को मंगलवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत में जुताई कर रहा था। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इसी कोतवाली अंतर्गत अन्नावां निवासी बबिता (28) पत्नी जयहिंद को मंगलवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टांडा थाना अन्तर्गत सूरापुर निवासी गिरधारी (40) पुत्र बाबूलाल मंगलवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। घरवालों ने स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें