फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन को घर से निकाला

Mon, 02 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर तीन विवाहिताओं को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है। अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी अंजली मौर्य ने बताया कि उनकी शादी 26 मई 2024 को बूढ़नपुर गोदाम निवासी इंद्रभान मौर्य से हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पति, ससुर छोटेलाल, सास आशा मौर्य, जेठ इंद्रभान मौर्य उर्फ गोलू, जेठानी ज्योति मौर्य, देवर सूर्यभान मौर्य उर्फ कक्कू व ननद नीरज मौर्य ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। मना करने पर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आठ सितंबर 2024 को गर्भवती होने के दौरान भी उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। मार्च 2025 में मायके में ही पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने विदा कराने से मना कर दिया।


अकबरपुर के अब्दुल्लाहपुर की गयासिया खातून ने बताया कि उनका निकाह 10 दिसंबर 2022 को जलालपुर के वाजिदपुर निवासी सुहेल अहमद से हुआ था। निकाह से पहले ही नकद रुपये और कार की मांग की गई। ससुराल पहुंचने के बाद लगातार दहेज को लेकर दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


पति, ससुर जमालुद्दीन, सास मोमिना खातून, जेठ दोस्त मोहम्मद व जेठानी साविरा खातून शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 15 अक्तूबर 2024 को पीटकर दूधमुंहे बच्चे के साथ मायके छोड़ दिया गया। बाद में ससुराल जाने पर भी उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।


बसखारी के रामडीह सराय गढ़ा निवासी नेहा कन्नौजिया ने बताया कि उनकी शादी 26 नवंबर 2024 को अयोध्या जिले के नाहरपुर रामपुर भागन निवासी रवि कन्नौजिया से हुई थी। शादी के बाद पति, ससुर एकादशी, सास सुमन, जेठ रामजीत, जेठानी प्रियंका, देवर अंकूल और ननद आंचल ने नकद रुपये और बाइक की मांग के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पति ने पुणे ले जाकर भी पीटा और प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें