फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल

Thu, 11 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत तिनकन्ना गांव निवासी घनश्याम (30) बुधवार देर शाम बाइक से जहांगीरगंज से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी योगेंद्र (65) गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, आजमगढ़ जनपद के पवई निवासी रमेश (40) गुरुवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें