फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन घायल

Thu, 16 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत रुलुल्लाहपुर गांव निवासी राजबहादुर (62) पुत्र रामसुमेर गुरुवार सुबह साइकिल से अकबरपुर आते समय नवीन मंडी के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर गांव निवासी जंगबहादुर (31) पुत्र श्रवण कुमार बुधवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी नरेंद्र (25) पुत्र बृजभूषण बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें