फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

Tue, 01 Dec 2015 11:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में मंगलवार को तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के कलेसर निवासी जगदंबा (59) सोमवार देरसायं मालीपुर बाजार के निकट एक वाहन से दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अलीगंज थानाक्षेत्र के सद्दरपुर निवासी बिपिन (30) सोमवार देर सायं सद्दरपुर बाजार में बाइक की भिड़ंत में घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भेड़या निवासी बलराम (25) सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर के अल्लीपुर में मंगलवार को एक वाहन से टक्कर में घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें