फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन घायल, एक गंभीर

Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवार युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरमदहा निवासिनी सपना (16)  पुत्री लालचंद्र बुधवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय किसी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़वा निवासिनी दशरथी देवी (50) पत्नी हरीलाल बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज निवासी जियालाल (40) पुत्र प्रेमनाथ बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर किसी तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जियालाल ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें