अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब महिला समेत तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तीनों मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कटेहरी के रामपुर बनेथू गांव की रहने वाली महिला को इलाज के लिए यहां पर भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दाैरान यह संक्रमित मिली है। इसके अलावा टांडा के छज्जापुर व अकबरपुर के ताराखुर्द गांव की रहने वाले एक दूसरे युवक को बुखार आने के बाद जांच कराई गई, जहां पर इन दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब तक 149 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें नौ रोगी सक्रिय हैं।