फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेत से लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर के देवलर निवासी विनोद कुमार (26) का शव सोमवार की रात घर पर ही फंदे से लटकता मिला। पिता श्याम करन के मुताबिक वह अपनी पत्नी रीता के साथ आंगन में बैठे थे। इसी दौरान उनका बेटा विनोद धान की मड़ाई कर वापस लौटा था। बिना किसी से कुछ बात किए सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में गई तो बेटे का शव रस्सी के फंदे के सहारे लटकता देख चीख पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का नीचे उतरवाया गया। मौके से मिले मृतक के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। विनोद मुंबई में डेकोरेशन का काम करता था। एक माह पूर्व ही गांव लौटा था। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें