फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: हादसों में तीन की मौत, कुत्ता बना वजह कहीं तेज रफ्तार ने ली जान; बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत

Sun, 30 Aug 2026 03:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। कहीं कुत्ता वजह बना तो कहीं तेज रफ्तार ने जान ली। एक हादसे में बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने परेशान परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


पहला हादसा अतरलिया बूढ़नपुर मार्ग पर हुआ। यहां कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार अनीता (55) सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। लोगों ने उन्हें अतरौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर उनकी सांसें थम गईं। अनीता, जलालपुर के कटका के वीवीपुर निवासी रामदौर की पत्नी थीं। वह 28 अगस्त को आजमगढ़ के महराजगंज अपने भाई गोविंद को राखी बांधकर वापस घर लौट रही थीं। लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।  

दूसरा हादसा अखंडनगर पावर हाउस के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे में नरेंद्र प्रताप सिंह (70) की मौत हुई है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के हसनपुर टैनी के रहने वाले थे। बताया गया कि नरेंद्र, जलालपुर तहसील के कन्नूपुर गांव अपनी ससुराल आए थे। यहां से वापस लौटते समय रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन


तीसरा हादसा अखंडनगर थाने के सामने शनिवार रात 11 बजे हुआ। हादसे में सचिन यादव (23) की मौत हुई है। वह मूल रूप से अखंडनगर नरवाही के रहने वाले थे। बताया गया कि वह अपनी बोलेरो से अखंडनगर जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दीवार से जा टकराई। वाहन में बैठे घंटीलाल, अंकित, ममता और सचिन यादव घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात 12 बजे सचिन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें