फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समेत तीन लोगों की करंट से मौत

Fri, 04 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
electric shock - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की लापरवाही ने शुक्रवार शाम बेवाना थाना क्षेत्र में दो युवकों की जान ले ली। एक ही बाइक से बाजार जाते हुए दोनों सड़क पर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। कहा गया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के कजपुरा गांव में गुरुवार सुबह खलिहान साफ करते समय स्टे तार की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई।

 बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत दधवा कला गांव निवासी श्रवण कुमार यादव (35) पुत्र राममूरत व सरन कुमार (30) पुत्र रामनेवल शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक से दधवा बाजार जा रहे थे। जब वे दोनों बाजार के निकट पहुंचे तो वहां लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सांस चलने की उम्मीद में कुछ ग्रामीण दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनों शव अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि हाईटेंशन तार लंबे समय से लटक रहा था। इसे ठीक कराने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई लेकिन कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यदि इसे समय रहते ठीक करा दिया गया होता तो दो युवकों को जान न गंवानी पड़ती।

वे दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने एवं मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसओ बेवाना ने आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो शनिवार को वे सभी कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

उधर, अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इसे दिखवाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एएसपी राहुलराज ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है। यदि तहरीर दी जाती है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 उधर, थाना क्षेत्र सम्मनपुर के कजपुरा गांव में गुरुवार सुबह खलिहान साफ करते समय स्टे तार की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

 कजपुरा गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे उस समय चीख-पुकार मच गई, जब गांव निवासी मिठाईलाल (45) करंट की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि वह खलिहान की सफाई कर रहा था। इसी बीच वह खलिहान में लगे स्टे तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर  रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते और बचाव के लिए कुछ करते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना सम्मनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिठाईलाल की पत्नी गीता व आठ वर्षीय पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें