जनपद में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत मूसेपुर गांव निवासिनी शांति (23) पुत्र सुनील को मंगलवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी।
इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत गौहनिया गांव निवासी मोहम्मद इलियास (30) पुत्र मुस्तफा मंगलवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाना अन्तर्गत शुकुलपट्टी गांव निवासी रवि (20) पुत्र जयराम को मंगलवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत में काम कर रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।