परिजनों के मुताबिक अकबरपुर थाना अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी नरेंद्र की पुत्री अंजली (18) ने शुक्रवार देर सायं विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जब उसने विषाक्त खाने की बात बताई, तो परिवारीजनों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मालीपुर थाना अंतर्गत जगतूपुर गांव निवासी अनमोल (15) पुत्र इंद्रसेन ने शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और विषाक्त पदार्थ खा लिया। पूछताछ करने पर जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई, तो परिवारीजन सन्न रह गए।
आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो सकी। वहीं इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मीठेपुर गांव निवासिनी अनामिका (16) पुत्री रामतीरथ ने शुक्रवार देर रात विषाक्त खा लिया। उल्टी व पेट दर्द होने पर परिवारीजनों को आशंका होने लगी।
पूछने पर बताया गया कि उसने विषाक्त पदार्थ खाया है। इस पर घर वालों ने तत्काल उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।