फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीबीआई की धौंस दिखा बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर थाने के झझवा गांव के निकट रविवार देर रात बदमाशोंं ने सीबीआई का नाम लेकर तेरहवीं से लौटे युवकों से बाइक व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने तुरंत लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और रात में ही तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में सोमवार को एसपी केशव कुमार ने प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा किया। बताया कि बसखारी थानाक्षेत्र के संदहा गांव निवासी विवेक रविवार की शाम पांच बजे हरदासपुर अपनी बुआ की सास की तेरहवीं में गया था। विवेक के साथ उसके दोस्त मंदीप और सनी भी थे। रात साढे सात बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक मंदीप चला रहा था। हीरा पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। खुद को सीबाआई पुलिस बताते हुए बदमाश तीनों युवकों को धमकाने लगे। विरोध करने पर तीनों की पिटाई की और मोबाइल व बाइक लूट ली। लुटेरों के जाने के बाद विवेक ने ग्रामीणों से मदद ली और 112 पर काल करके लूट की बात बताई। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई। लुटेरोंं के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराया गया। छीने गए मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई। लोकेशन के आधार पर स्वाट व पुलिस टीम ने राग्ये राघव इंटर कॉलेज हंसवर के निकट घेराबंदी करके हंसवर गांव के सुमित सोनी, रामू गौड़ और अभिमन्यु मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।
गैंगस्टर है अभिमन्यु
एसपी ने बताया कि लूट का आरोपी अभिमन्यु मौर्य हंसवर थाने का गैंगस्टर है। इसके खिलाफ ठगी, चोरी, लूट समेत चार केस दर्ज है। सुमित सोनी के खिलाफ टांडा और हंसवर थाने में दो आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें