फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

Sun, 25 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत चंदनपुर निवासिनी वंदना (65)  रविवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गईं।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर है। इसी थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी रामजग (55) शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी अनंतराम (32) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामजग व अनंतराम ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें