विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायल युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत मोनिस रजा (70) पुत्र अमजद अली बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
उन्हें पहले सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासिनी विमला देवी (55) पत्नी गिरधारी गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
उसे पहले सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी लालजी (18) पुत्र रामभरोसे गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।