फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर बाजार में सड़क पार कर रहा वृद्ध बाइक की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह मालीपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी बनवारी (65) साइकिल से मालीपुर बाजार गया था। सड़क पार करने के दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। इसके बाद उसे मालीपुर पुलिस टीम की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी प्रवेश कुमार (18) व राज (15) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। गांव से कुछ दूर आए थे कि इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें