हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर बाजार निवासी मोहम्मद शमी (42) पुत्र मोहम्मद शफीक रविवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। बाजार से आगे पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। टांडा थाना क्षेत्र के टांडा चौक निवासी संतोष कुमार (32) पुत्र अभिजीत सोमवार सुबह अपने मित्र राजकुमार (29) पुत्र जगदीश के साथ बाइक से अकबरपुर आ रहा था।
डीएम आवास के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन से बचने के चक्कर में वह अनियंत्रित हो गया। दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।