फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन जख्मी, एक गंभीर

Wed, 01 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल बालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अंतर्गत मिझौड़ा गांव निवासी सुजीत (20) पुत्र नंदलाल मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हंसवर थाना अंतर्गत हरसम्हारपुर गांव निवासी अरशद सिद्दीकी (23) पुत्र अब्दुल अली बुधवार सुबह बाइक से टांडा से गांव जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलेमपुर निवासी परमात्मा राम का सात वर्षीय संजू बुधवार सुबह घर के सामने खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें