फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन जख्मी, एक गंभीर

Sun, 11 Dec 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत बैरमपुर गांव निवासी विवेक कुमार (24) पुत्र वीरेंद्र शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी प्रदीप (35) पुत्र लक्ष्मीनरायन रविवार सुबह बाइक से हंसवर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासी जयकिशन (22) पुत्र राजमणि रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें