फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्धा समेत तीन घायल, एक गंभीर

Fri, 30 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत जमालपुर गांव निवासिनी केवलादेवी (62) पत्नी बौसीलाल शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर बाजार निवासी अभिषेक (27) पुत्र गौरीशंकर शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी रामअशीष (30) पुत्र झुरियावन गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें