फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला समेत 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में रविवार को चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरधा भिउरा निवासी प्रदीप (35) शनिवार देर शाम गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से उन्हें चोट आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी थाना क्षेत्र के विजयगांव निवासी हिमांशु (27) व पवन (30) पुत्र रामअजोर रविवार सुबह खपुरा गांव के पास बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें हिमांशु की हालत गंभीर है। इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गदायां निवासी श्रेया (30) रविवार दोपहर करीब अकबरपुर रोडवेज के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गईं। उनका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें