फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध बालू खनन में जिला पंचायत सदस्य समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के छापे के बाद दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। अवैध बालू खनन को लेकर सरयू नदी के सलारपुर घाट पर डीएम की छापेमारी के बाद इब्राहिमपुर पुलिस टीम एक्शन में आ गई है। खनन अधिकारी दाउद अंसारी की तहरीर पर पुलिस टीम ने सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक दिन पहले डीएम अविनाश कुमार सिंह ने सलारपुर घाट पर अवैध बालू खनन को लेकर छापा मारा था। इसमें 675 घनमीटर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया था। डीएम के निर्देश के बाद खनन इंस्पेक्टर दाउद अंसारी ने इब्राहिमपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि रवींद्र यादव निवासी सिंहपुर, थाना हंसवर के नाम पर खनन का पट्टा आवंटित था। उनके द्वारा अवैध खनन कर बालू को डंप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पोकलैंड मशीन चालक प्रकाश कुमार गिरि निवासी बिहार व अनुराग सिंह निवासी पीपरपुर अमेठी को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच चल रही है जिसका नाम आगे सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पट्टाधारक रवींद्र बसखारी मध्य से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें