फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रैली व पुस्तक वितरण से हुआ नए शिक्षा सत्र का आगाज

Sat, 01 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय जलालपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक भी बच्चा छूटे न, संकल्प हमारा टूटे न, जैसे नारों के बीच शनिवार को नए शिक्षासत्र पर जिले में स्कूल चलो अभियान चला। मुख्य आयोजन कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में हुआ। एमएलसी हरिओम पांडेय व डीएम अविनाश सिंह की मौजूदगी में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ समारोह का लाइव प्रसारण हुआ। बाद में निपुण हुए बच्चों में पुस्तक व बैग का भी वितरण हुआ। शनिवार को नए शिक्षासत्र पहले दिन स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में हुआ। मुख्यमंत्री के संदेश को वहां मौजूद छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने गंभीरता से सुना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी व पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से नए शिक्षासत्र की शुरुआत में ही बच्चों के हाथों में नई पुस्तकें पहुंच गईं। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के लिए संचालित योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जिले में प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम शुरू किया गया है। इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। एमएलसी व डीएम ने बाद में निपुण हुए छात्र-छात्राओं में नई पुस्तकों व बैग का वितरण किया। इस दौरान सीडीओ अनुुराज जैन, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीईओ केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, सीडीपीओ बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा टांडा, कटेहरी, जलालपुर, भीटी, भियांव, अकबरपुर व आलापुर क्षेत्र में भी स्कूल चलो अभियान चला। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में कराएं। कोई बच्चा शिक्षा हासिल करने से वंचित न रह जाए। इस बीच पहले दिन विद्यालयों में पंजीकरण भी बच्चों का हुआ। अकबरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रमेश वर्मा ने बताया कि 15 प्रवेश फाॅर्म अभिभावकों ने लिया है। तीन नए प्रवेश शनिवार को हुए हैं।
विज्ञापन

बच्चों के हाथ में आईं नई पुस्तकें
नए शिक्षास्त्र के पहले दिन 100 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के हाथों में नई पुस्तकें पहुंची। नई पुस्तकें पाकर संबंधित बच्चों के चेहरे खिल उठे। मालूम हो कि 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इन बच्चों के लिए लगभग 20 लाख पुस्तकों की आवश्यकता है। इसकी तुलना में लगभग 10 लाख पुस्तकें जिले में पहुंच चुकीं हैं। सत्यापन के बाद लगभग सात लाख पुस्तकें संंबंधित विद्यालयों में बीते दिनों ही भेज दी गई थीं। इस बीच शनिवार को लगभग 100 विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं में नई पुस्तकों का वितरण कराया गया। हाथों में नई पुस्तकों के पहुंचने पर उनके चेहरे खिल उठे। इंग्लिश मीडिएम प्राइमरी स्कूल सिझौली में खंड शिक्षा अधिकारी धनपत यादव ने छात्र-छात्राओं में पुस्तक का वितरण किया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, रूपचंद्र आदि मौजूद रहे। उधर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यापन के बाद शेष पुस्तकों को भी संबंधित विद्यालयों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें