फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के समूह को दिए सवा तीन करोड़

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन् - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति योजना के तहत सोमवार को अकबरपुर तहसील परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह सखियों को 3 करोड़ 20 लाख रुपये रिवॉल्विंग फंड दिया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया। पांच समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के स्वरोजगार के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी देश या समाज का विकास तभी संभव है, जब आधी आबादी सशक्त हो। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन पर प्रकाश डाला। तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में 3 करोड़ 20 लाख रुपये का रिवॉल्विंग फंड का चेक सहायता समूह की सखियों को दिया गया। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। साथ ही पांच समूह की महिलाओं को सामुुदायिक शौचालय के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार सतपाल प्रजापति, शेषराम, उमापति उपाध्याय, मुरलीधर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें