फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में तीन घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
अकबरपुर -बसखारी मार्ग पर बिजली तार पर लटक रही पेड़ की टहनियों को काटता बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली विभाग के अनुरक्षण और ट्रांसमिशन कार्य का असर अकबरपुर से टांडा तक दिखाई दिया। रविवार को अकबरपुर के पटेलनगर फीडर से जुड़े पटेलनगर, औलियापुर समेत आसपास के मोहल्लों में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही, जबकि टांडा के सभी फीडरों की आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। लंबे समय तक बिजली कटौती से लोगों को उमस के बीच परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की रही।
विज्ञापन

अकबरपुर में पटेलनगर बिजलीघर पर अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह नौ बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान बसखारी मार्ग पर बिजली के तारों से सटी पेड़ की टहनियों की छंटाई भी कराई गई। बिजली कर्मियों की टीमें करीब तीन घंटे तक मरम्मत और सुधार कार्य में जुटी रहीं। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर पटेलनगर, औलियापुर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों को राहत मिली।
उधर, टांडा विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसमिशन संबंधी आवश्यक कार्य के चलते टांडा नगर के सभी फीडर बंद रहे। इसके चलते नगर के अलग-अलग मोहल्लों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घरों में पानी की टंकियां नहीं भर पाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर के अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते होने वाली कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई थी। वहीं, टांडा के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर ट्रांसमिशन से जुड़े आवश्यक कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें