त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है।
सोमवार देर सायं बगैर अनुमति वाहन से प्रचार करते एवं मानक के विपरीत प्रचार सामग्रियाें के इस्तेमाल पर पुलिस ने संबंधित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सोमवार देर सायं पुलिस टीम गश्त के दौरान जब माडरमऊ चौराहे पर पहुंची, तो वहां से तीन वाहन बगैर अनुमति के लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार करते मिले।
इस पर वाहनों को रोक लिया गया। तलाशी में मानक के विपरीत वाहनों पर प्रचार सामग्री भी मिली। इस पर रामनगर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे वेदप्रकाश जायसवाल, रामधारी प्रजापति व महमूद खां के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।