फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल में तीन और इंटर में 13 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। परीक्षा पहली पाली में आयोजित की गई, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

हाईस्कूल के विद्यार्थियों की वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए 48 छात्र और 24 छात्राएं सहित कुल 72 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 47 छात्र और 22 छात्राओं ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 69 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक छात्र और दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में व्यावसायिक वर्ग के अंतर्गत परिधान, एनटीटी, टंकण, खाद्य एवं फल सुरक्षा विषयों की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा के लिए 300 छात्र और 180 छात्राएं सहित कुल 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।परीक्षा में 288 छात्र और 179 छात्राएं शामिल हुए। इस तरह कुल 467 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 12 छात्र और एक छात्रा परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें