फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन बाईपास बदलेंगे यातायात की तस्वीर

विज्ञापन
जहांगीरगंज बाजार में लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वर्षों से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जलालपुर, रामनगर और जहांगीरगंज में तीन बड़े बाईपास निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए करीब 272 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही जिले की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


जलालपुर में 8.40 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर लगभग 140 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, आलापुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में करीब आठ किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए 72 करोड़ रुपये तथा जहांगीरगंज बाजार में 6.40 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।
दरअसल, इन तीनों बाजारों में प्रतिदिन भारी वाहनों और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क संकरी होने और बाजार क्षेत्र से होकर बड़े वाहनों के गुजरने के कारण राहगीरों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और मरीजों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस तक घंटों जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों की ओर से भी कई बार इस मुद्दे को उठाया गया। अब लोक निर्माण विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया है। यदि इन बाइपासों का निर्माण होता है तो न केवल अंबेडकरनगर बल्कि आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत पूर्वांचल के कई जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। भारी वाहन सीधे बाईपास से गुजर सकेंगे, जिससे बाजारों में जाम की समस्या कम होगी और लोगों का सफर तेज, सुरक्षित और सुगम बन सकेगा।
शासन से मंजूरी का इंतजार
तीनों बाईपास के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करते हुए वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया है। इसे वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


- अश्विनी कुमार पांडेय, एक्सईएन निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें