अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर गांव निवासिनी अंतिमा (25) पत्नी रामकेवल रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासिनी प्राची (15) पुत्री शीतला को शनिवार देर शाम घर के बाहर सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी गुलाम (13) पुत्र भगवती रविवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।