फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत तीन को सांप ने डसा

Mon, 10 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
snake - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत आशापार निवासी रामजीत की चार वर्षीय पुत्री नीतू को रविवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी सुरजू पाल (28) पुत्र बाबूलाल को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ गांव निवासी गिरधारी (25) पुत्र रामलखन को सोमवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे भी तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें