फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल

Thu, 23 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 24 घंटे के भीतर तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी मोहम्मद इरफान (14) पुत्र लाल मोहम्मद व मैनुद्दीन (16) पुत्र वलीहुद्दीन एक बाइक से अकबरपुर की  तरफ टांडा मार्ग से आ रहे थे। टांडा नगर से कुछ दूर आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दोनों को चोटें आ र्गइं। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोटवा महमदपुर निवासी राजेंद्र (40) पुत्र गिरजाशंकर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हवाईपट्टी के निकट घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब वह बाइक से किसी काम से अरियाबाजार जा रहे थे। वाहन चालक उनकी बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग निकला। राजेंद्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार घायलों ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें