फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पराली की आग से तीन बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। महरुआ के रामनगर कर्री गांव में रविवार को पराली जलाने से तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान सूकन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पराली जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूकन के मुताबिक उनके खेत के बगल में दुधौरा मजरे के एक किसान का खेत है। आरोपी ने रविवार अपराह्न अपने खेत में पराली जलाई थी। हवा के साथ आग फैलकर उनके गन्ने के खेत तक पहुंच गई। धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाई लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें