फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बाइक समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर पुलिस को शनिवार देर शाम  मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार बदमाश पहितीपुर बाजार के निकट किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज शहजादपुर एजाज अहमद, चौकी इंचार्ज कस्बा संजय सिंह, एसआई शत्रुघन यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बदमाश अपनी अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बाइक होने की बात कबूल की।

उनकी पहचान पिंटू व सागर निवासी बसखारी व राकेश निवासी अमरतल थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। तीनों की निशानदेही पर उनके घर से भी एक एक चोरी की बाइक बरामद हुई। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि चोरी की जो बाइकें बरामद हुई हैं, उन पर अयोध्या, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बुलंदशहर व अंबेडकरनगर का नंबर है। बताया कि तीनों चोरों का रविवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें