फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए जा रहे 22 मवेशी पकड़े

Wed, 01 Jul 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दिन में ही मवेशियों से लदा कोतवाली के सामने से निकल गया। पुलिस को भनक तक नहीं लगा।  पुराना तहसील तिराहा भी बगैर किसी रोक टोक के ठ3क पार कर गया।
विज्ञापन


इसके बाद  फैजाबाद रोड स्थित एक नर्सिंग होम के निकट ट्रक खड़ा हो गया।  फैजाबाद रोड पर खड़े इस ट्रक में लोगों को पशुओं के लदे होने का संदेह हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक से रक्त जैसा कुछ गिर रहा था। ऐसे में उन लोगों को संदेह और बढ़ गया।

इस पर इसकी सूचना दूरभाष से अकबरपुर कोतवाली के अलावा ट्रैफिक दीवान फिरोज आलम सिद्दीकी को दी। सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि पशुतस्करों ने ट्रक में 18 बड़े व करीब छह  छोटे मवेशी लाद रखे थे। पूताछ में पशुतस्करों ने ने बताया उन लोगों ने मऊ से पशुओं को लादा था और उन्हें रामपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए एक युवक ने खुद को रामपुर निवासी सोनू बताया। अकबरपुर पुलिस ट्रक समेत मवेशियों को थाने लेकर चली गई। एसओ योगेश शाह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें