फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनुबंध पर दिए ट्रक वापस मांगने पर धमकी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के एक ट्रांसपोर्ट मालिक ने गोरखपुर निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसपी को दी गई तहरीर में शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह परमार ट्रैवल्स एंड ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक है। आरोप है कि गोरखपुर के फिशकिंग होटल के निकट वार्ड नंबर-6 निवासी शिवकुमार यादव और आजाद कुमार यादव उनसे पांच 22 टायर वाले ट्रक कई माह पूर्व बतौर अनुबंध पर ले गए थे। इसके एवज में एक लाख रुपये हर माह देने की बात तय हुई। बीते कई माह से वे न तो पैसे दे रहे हैं न ही ट्रक ही वापस कर रहे हैं। उनके द्वारा दिया गया चेक भी बाउंस हो गया है। इन सब चक्कर में करोड़ाें रुपये की वित्तीय हानि हुई है। बैंक ने डिफाॅल्टर कर दिया है।
विज्ञापन

अब ट्रक वापस मांगने पर बर्बाद कर देने और सभी ट्रकों को बेच देने की धमकी भी दी जा रही है। वाहन का बीमा कैंसिल करवाकर वाहन से दुर्घटना कर फंसाने की साजिश रची जा रही है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें